MENU

सनबीम एकेडमी के सभी शाखाओं में प्रथम किड्स ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता हुआ आयोजन



 01/Feb/20

सनबीम एकेडमी नालेज पार्क बरईपुर नरायनपुर परिसर में 1 फरवरी शनिवार को प्रथम किड्स ओलम्पिक का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के नालेज पार्क बरईपुर , दुर्गा कुण्ड, सामने घाट, सराय नन्दन के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर दौड़, बाधा दौड़, रिले दौड़, चेस, कैरम, टेबल टेनिस आदि खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न शाखाओं से आये बच्चों व अभिभावकों ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।

इस दौरान विद्यालय की निदेशिका पूनम मधोक ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। पढ़ाई के साथ बच्चों में खेल की भावना भी विकसित होना चाहिए ।खेल से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है।

इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन व गणेश बन्दना से किया गया। विभिन्न शाखाओं से आये बच्चों ने मार्चपास एवं प्रतिज्ञा से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अन्त में प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किया गया। उप प्रधानाचार्य अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान सचिव जगदीप मधोक, आपरेशन हेड रोहन मधोक, सलोनी मधोक, हेड मिस्ट्रेस कंचन सिह, केपी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3340


सबरंग