Severity: Warning
Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_sessionad5785539ef02c645d4bc5cf599b3cf5afebc825): Failed to open stream: No space left on device
Filename: drivers/Session_files_driver.php
Line Number: 177
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
Severity: Warning
Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)
Filename: Session/Session.php
Line Number: 137
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
वाराणसी। पिछले दिनों काशी हिंदू विश्वविद्यालय गेट पर कुछ लड़कों द्वारा वेबसरीज मिर्जापुर के थीम सॉन्ग (धुन) पर उसी स्टाइल में सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करते हुए तथा एक वाहन में अपने दोनो पैरो को डैशबोर्ड पर रखकर मालवीय प्रतिमा के चारो तरफ उक्त वाहन से घूम घूम कर एक वीडियो बनाया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर थाना लंका की पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए वीडियो में दिख रहे लड़कों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी। इसके तहत उक्त वीडियो में शामिल लड़कों में वेद प्रकाश यादव पुत्र गोपाल यादव निवासी शीर करहिया लंका जो उक्त वीडियो में मिर्जापुर वेबसरीज़ के कालीन भैया के रोल में थे, तथा अमन यादव उर्फ कट्टा पुत्र दशरथ लाल निवासी शीर, लंका, वाराणसी जो उक्त वीडियो में कालीन भैया के बॉडीगार्ड के रूप में दिख रहे हैं। उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को दिनांक 09.07.24 को थाना लंका पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इनके आपराधिक इतिहास के बारे में बताते चलें तो वेद प्रकाश यादव के विरूद्ध मु.अ.सं. 628/2021 अंतर्गत धारा 323,504,506 भादवि थाना लंका, मु.अ.सं. 262/2022 अंतर्गत धारा 323,354, 354 (क), 427, 504, 506 भादवि थाना लंका मु.अ.सं. 706/2019 अंतर्गत धारा 279,337,338 भादवि थाना लंका में मुकदमा पंजीकृत है।