MENU

सिंगरौली ऐश डैम हादसे में एन.डी.आर.ऍफ़ ने निकाला शव



 11/Apr/20

शुक्रवार शाम को सिंगरौली जिले में सासन पॉवर प्लांट के ऐश डैम के टूटने से राख और दलदलीय मलबा पूरे आस-पास के गाँव में भी भर गया | जिला प्रशासन द्वारा दलदलीय क्षेत्र में फंसे हुए एक ही परिवार के 5 लोगों को निकालने के लिए वाराणसी से एक टीम की मांग की गयी | तत्काल ही शुक्रवार की रात, निरीक्षक मिथिला बिहारी के नेतृत्व में एन.डी.आर.ऍफ़ की 30 सदस्यीय मय संसाधनों के साथ देर रात सिंगरौली पहुंची |

जिला प्रशासन से संपर्क स्थापित करते हुए एन.डी.आर.ऍफ़ टीम ने तडके सुबह खोजकार्य शुरू कर दिया | 5 किमी के क्षेत्र में डैम का दलदल बहुत गंभीर रूप से फ़ैल गया था जिसमें पैदल चलकर फंसे हुए लोगों के शव को निकालना संभव नहीं था | ऐसी परिस्थितियों में एन.डी.आर.ऍफ़ टीम ने घटनाक्षेत्र का अनाकलन कर खोजकार्य शुरू किया और शुरुआती समय में ही एन.डी.आर.ऍफ़ टीम ने एक 9 वर्षीय बालक अभिषेक शाह पुत्र भैयाराम शाह निवासी ग्राम मिस्थी कलां जिला सिंगरौली का शव खोज निकाला | तत्काल ही टीम ने शव को स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया | इसके अतिरिक्त 1 वयस्क व्यक्ति का शव भी स्थानीय प्रशासन व गाँव वालों की सहायता से दलदल से निकाला गया है |

अन्य शवों की तलाश हेतु एन.डी.आर.ऍफ़ टीम घटनास्थल प्रभावित क्षेत्र में पैदल चलकर पूरे क्षेत्र में शवों को खोजने का प्रयास कर रही है साथ ही जिला प्रशासन ड्रोन कैमरे की सहायता से भी शवों की खोज करने का कार्य कर रहा है |

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4543


सबरंग