बीते 08 अक्टूबर 2024 की रात्रि थाना स्थानीय क्षेत्र में नककट्टैया मेला का आयोजन हो रहा था। इस दौरान जूलूस ड्यूटी में शामिल अराजक तत्वों पर स्थानीय पुलिस बल द्वारा सर्तकता से दृष्टि रखी जा रही थी। इसी बीच जूलूस के दौरान भीड़ में शामिल व्यक्तियों द्वारा शराब पीकर हूड़दंग मचाते हुए शान्ति भंग का प्रयास किया गया जिससे जूलूस में अफरा तफरी का माहौल हो गया था। शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु स्थानीय पुलिस को थाना लंका द्वारा तत्काल हूड़दंगियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। इन हूड़दंगियों को चिन्हित करते हुए 11 व्यक्तियों को मौके से अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार हूड़दंगियों में रोहित सोनकर पुत्र बाबू सोनकर उम्र 30 वर्ष, श्याम बाबू पुत्र जवाहिर सोनकर उम्र 22 वर्ष, संजय सोनकर पुत्र राधेश्याम सोनकर उम्र 24 वर्ष, रोशन सोनकर पुत्र बबलू सोनकर उम्र 19 वर्ष, सोहेल अली पुत्र रियासत अली उम्र 30 वर्ष, मो. अफजल पुत्र मो. शमीम उम्र 27 वर्ष, सत्यम साहनी पुत्र सीताराम साहनी उम्र 20 वर्ष, विकास कन्नौजिया पुत्र सतीश कन्नौजिया उम्र 20 वर्ष, सूरज कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उम्र 24 वर्ष, पीयूष शर्मा पुत्र अरूण शर्मा उम्र 23 वर्ष, शाश्वत पाण्डया पुत्र संजय पाण्डया उम्र 21 वर्ष को पुलिस ने पकड़ा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शिवाकान्त मिश्र, प्रभारी निरीक्षक थाना लंका, उनि अभय गुप्ता, चौकी प्रभारी नगवा, उनि बलिराम यादव, थाना लंका, मनोज कुमार राजपूत, दयाशंकर, का. गुलाबचन्द्र यादव, महेश कुमार, धर्मजीत, ज्ञानेन्द्र चौधरी, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।