MENU

भगदड़ के 15 मिनट बाद ही सामान्य हो गई स्थिति, श्रद्धालु लगाने लगे आस्था की डुबकी



 29/Jan/25

मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ मेले में उमड़ी लाखों की भीड़ की वजह से संगम नोज पर भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए. हालांकि भगदड़ के 15-20 मिनट बाद ही स्थिति सामान्य हो गयी. लोग उसी जोश और उत्साह के साथ संगम में डुबकी लगाते नजर आए अभी तक करीब सवा चार करोड़ लोग संगम की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं

भगदड़ की वजह से अखाड़ों ने अपने अमृत स्नान को रोक दिया था. लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद अब छोटी शोभा यात्रा के साथ सभी 13 अखाड़े अमृत स्नान करेंगे. साथ ही महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आने का क्रम बदस्तूर जारी है. मेला प्रशासन की तरफ से भी लगातार अपील की जा रही है कि जो जहां है वह समीप के ही घाटों पर स्नान कर पुण्य लाभ कमाएं. प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि संगम नोज पर पहुंचने की कोशिश न करें

10 करोड़ से अधिक की भीड़
महाकुंभ नगर के DIG वैभव कृष्णा ने जानकारी देते हुए बताया कि मौनी अमावस्या पर स्नान जारी है. उन्होंने बताया कि 10 करोड़ से अधिक की भीड़ आज प्रयागराज में मौजूद हैं. सवा चार करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं. उन्होंने कहा कि अखाड़ों के अमृत स्नान के लिए भी तयारी पूरी है. उन्होंने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि एक ही घाट पर न जाएं. सभी 80 घाटों का प्रयोग करें. सुरक्षाकर्मी भी श्रद्धालुओं को घाटों की तरफ गाइड कर रहे हैं

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3464


सबरंग