MENU

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में चलाया स्वच्छता अभियान, किया घर-घर जनसंपर्क



 04/Apr/25

विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शास्त्री जी की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया। विधायक ने सर्वप्रथम शास्त्री जी की प्रतिमा को नहला-धुला कर स्वच्छ किया, तत्पश्चात विधायक एवं मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह बघेल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें, भारत माता की जय के नारे लगाए। तत्पश्चात विधायक पहुंचे सब्जी मंडी और कार्यकर्ताओं के साथ सब्जी मंडी में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। नगर निगम के सफाईकर्मियों ने भी कार्यकर्ताओं का सहयोग किया। कुछ घंटो की कड़ी मेहनत के बाद सब्जी मंडी पूरी तरह से स्वच्छ हो गई। हालांकि बड़ी मात्रा में धूल और मिर्च की गंध के कारण विधायक और कार्यकर्ता बुरी तरह से खांसते नजर आए, पर उन्होंने सफाई का कार्य बंद नहीं किया।

स्वच्छता अभियान के बाद विधायक ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि इस सब्जी मंडी के फर्श को पक्का करने का प्रयास करेंगे।

विधायक सौरभ ने गोलाघाट वार्ड 65 में घर-घर जनसंपर्क भी किया। विधायक लगभग 75 घरों में गए और सबसे सीधी बात की। लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि "हम सभी की प्राथमिकता जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान की है। भाजपा कार्यकर्ता जनसेवी राजनीति करता है और यही कारण है कि वह प्रतिदिन जनता के बीच जाता है।"

विधायक सौरभ के साथ प्रमुख रूप से संतोष द्विवेदी, डॉ अनुपम गुप्ता, मधुकर पांडेय, प्रीति सिंह, जितेंद्र पांडेय, रितेश पाल, राजकुमार सिंह, लल्लन सोनकर, सृजन श्रीवास्तव, कुलदीप सेठ, जय सिंह, शिवांग सिन्हा, विनोद पटेल, रितेश राय, बलवंत झा, बृजलाल पटेल, भैयालाल सोनकर, लक्ष्मी श्रीवास्तव, हेमंत बाल्मीकि, उदय बिहारी श्रीवास्तव व अन्य लोग मौजूद रहे।
 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6708


सबरंग