MENU

सनबीम शिक्षण समूह का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह ‘प्रोत्साहन-2025’ में 350 छात्र-छात्राएँ हुए पुरस्कृत



 12/Apr/25

प्रोत्साहन के मुख्य अतिथि डॉ. जगप्रीत सिंह (हेडमास्टर दी दून, देहरादून) ने पुरस्कृत छात्र-छात्राओं का किया उत्साहवर्द्धन

वाराणसी 12 अप्रैल 2025। वाराणसी सहित समस्त पूर्वी उत्तर प्रदेश में आधुनिक रूप से शिक्षा एवं ज्ञान के प्रकाश का प्रसार करने वाले सनबीम शिक्षण समूह के द्वारा सनबीम की सभी शाखाओं के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के वार्षिक पुरस्कार वितरण का भव्य समारोह ‘प्रोत्साहन-2025’ सनबीम वरुणा में आयोजित किया गया। इस समारोह में सनबीम अन्नपूर्णा, सनबीम भगवानपुर, सनबीम इंदिरा नगर, सनबीम लहरतारा, सनबीम सारनाथ, सनबीम सनसिटी, सनबीम वरुणा, सनबीम कॉलेज फॉर वीमेन, भगवानपुर एवं सनबीम वीमेन्स कॉलेज, वरुणा तथा सनबीम ग्रामीण स्कूल, करसड़ा* के छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. जगप्रीत सिंह (हेडमास्टर दी दून स्कूल देहरादून), सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक, निदेशिका अमृता बर्मन, ऑनरेरी निदेशक हर्ष मधोक, सहायक निदेशिका श्रीमती प्रतिमा गुप्ता, आशीष राय, सी.ओ.ओ., सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, आदित्य चौधरी, डीन, एकेडेमिक्स एण्ड क्रिएटिविटी, संदीप मुखर्जी, सी.ओ.ओ., सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, पॉल पी.वी, अतिरिक्त निदेशक, क्यू.सी.आर. एण्ड डी., सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस एवं डॉ. अनुपमा मिश्रा, प्रधानाचार्या, सनबीम स्कूल वरुणा, के द्वारा द्वीप-प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सनबीम शिक्षण समूह की निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

कार्यक्रम के सुअवसर पर सनबीम वरुणा के सौमेन्द्र, रिद्धिमा, अवन्तिका, आरव एवं अदिति इत्यादि छात्र-छात्राओं ने ‘सुरप्रवाह’ आरकेस्ट्रा के द्वारा मनमोहक गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत की तथा सनबीम स्कूल अन्नपूर्णा के छात्र-छात्राओं के द्वारा अपने अभिनय के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गयी एवं सनबीम स्कूल लहरतारा के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को आनन्दित एवं भाव-विभोर कर दिया।

इस अवसर पर सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ0 दीपक मधोक एवं उपाध्यक्ष श्रीमती भारती मधोक ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया साथ ही छात्रों को सम्बोधित करते हुए उनकी उपलब्धियों पर शुभकामनाएँ दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

तत्पश्चात् सनबीम शिक्षण समूह की निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन ने छात्रों को सफलता का मूलमंत्र दिया तथा उन्हें बधाईयाँ देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि नयी पीढ़ी सफलता के नये आयाम अवश्य स्थापित करेंगी जो दूसरों के लिए प्रेरणा के स्रोत होगें।

अन्त में मुख्य अतिथि डॉ. जगप्रीत सिंह (हेडमास्टर दी दून, देहरादून) ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए छात्रों को बधाईयाँ दी तथा उन्हें शिक्षकों को सम्मान देने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से शिक्षा के साथ जीवन में नैतिक मूल्यों एवं आदर्शों का पालन करने के लिए कहा जिससे उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास भी हो सकेगा। 

सनबीम शिक्षण समूह के विभिन्न शाखाओं के पुरस्कृत छात्र/छात्राएँ निम्नवत् हैं-

सनबीम अन्नपूर्णाः

छात्रवृत्ति विजेता - मास्टर यशराज, मिस आराध्या विनायक, मिस ईशानी घोष, मो0 जैनुलाब्दीन चौधरी, मिस गुरूमेहर कौर, मिस पाखी रॉय, मिस प्रियदाशी श्रीवास्तव, मिस आद्या विश्वकर्मा, मिस आर्ना राय, मिस आजस्विता पाण्डेय, मास्टर सूर्यांश मिश्रा

आलराउण्डर वर्ग - मास्टर सौर्यांशु महापात्रा, मिस काश्वी तिवारी, मास्टर श्रेयांशु महापात्रा

कलर्स - मास्टर श्रेष्ठ श्रीवास्तव, मास्टर शलभ मिश्रा, मास्टर शम्भू रतन केशरी 

सपोर्ट स्टाफ - मिस्टर विजय श्रीवास्तव, मिस संगीता देवी

सनबीम भगवानपुरः

छात्रवृत्ति विजेता - शिवांश गिरी, सत्यार्थ राय, यश सिंह, यश कुमार सिंह, अनायका सोनावाला, श्रेहान श्रितिक नंदा, लवान्या सिंघल, वेदांत सर्राफ, अचल जयसवाल, कुशाग्र सिंह, अर्नव चौधरी, वेदार्थ सिंह, अरिहंत श्रीवास्तव, रचिता पंडा, सुजल कुशवाहा, ज्येन्द्र प्रताप

आलराउण्डर वर्ग - वर्षित प्रताप सिसोदिया, धन्वी कुशवाहा, उज्ज्वल परासर, ईशाना चौरसिया, शान्वी तिवारी

कलर्स - पुनीत पाण्डेय, राजलक्ष्मी, सलोनी वर्मा 

सुपरलुमिनरी वर्ग - परेशी मिधा, वेदार्थ सिंह, चैतन्य सिंह पोखरिया, अरिहंत श्रीवास्तव, शिवांश सिंह, अद्विका ठाकुर, एलिस पॉल, एंजल पॉल, अनुश्री सिंह, प्रचेत मैती, दीक्षा चौहान, कोपल मिश्रा, शान्विका उपाध्याय, यश सिंह, ऐश्वर्य खरे 

सपोर्ट स्टाफ - मिस शकीला बेगम, मिस्टर विजय कुमार यादव

सनबीम इन्दिरानगरः

छात्रवृत्ति विजेता - मास्टर आरुष सिंह, मिस अविका तिवारी, मिस जाह्नवी सिंह, मिस सुनिक्षा सिंह, मिस रिया शंकर, मिस नभ्या जैन, मो0 अर्श आलम, मिस अधिश्री त्रिपाठी, मिस आस्था सिंह, मिस अन्नया सिंह, मिस वरन्या सिन्हा

आलराउण्डर वर्ग - मास्टर शौर्य श्रीवास्तव, मिस रिया घोष, मिस अक्षिता पाण्डेय

कलर्स - मिस अमुल्या सिंह, मिस अनुकृति सिंह, मिस चहक श्रीवास्तव  

सपोर्ट स्टाफ - मिस्टर सरफराज़ अली

सनबीम लहरताराः

छात्रवृत्ति विजेता - मिस आर्ना नेवतिया, मिस मान्यता धमेजा, मिस वृद्धि, मास्टर लक्ष्य सिंह, मिस सयाली अग्रवाल, मास्टर अध्ययन जैन मुकीम, मास्टर आयांश वर्मा, मिस यशिका प्रताप सिंह, मिस दिव्यांशी जायसवाल, मिस आद्या, मिस दीक्षा कुमारी, मिस्टर दीपांश गुप्ता, मिस आर्या सिन्हा, मिस श्रेया पाण्डेय, मिस यशिता माहेश्वरी

आलराउण्डर वर्ग - मिस कायरा नावलानी, मास्टर आरुष कश्यप, मिस श्रीजा बनर्जी, मिस सरस्वती केशरी

कलर्स - मिस्टर पार्थ केशरी, मिस समृद्धि अग्रवाल, मो0 जैद

सुपरलुमिनरी वर्ग - मिस आद्या, मिस अर्नी महेन्द्र, मिस अयाति सिंह, मिस अन्तरा चक्रवर्ती, मास्टर अथर्व माहेश्वरी, मिस दीक्षा कुमारी, मिस कायरा लाढ़ा, मास्टर ध्रुव सक्सेना, मास्टर शौर्य देहरिया, मिस अदिति चतुर्वेदी, मिस्टर अक्षय प्रताप सिंह, मिस सृष्टि मिश्रा, मिस दीवा शाह, मिस्टर अन्यम राज, मिस्टर शिवांश, मिस अक्षिता श्रीवास्तव, मिस अंशिका सिंह, मिस्टर दिव्यांशु श्रीवास्तव, मिस्टर दीपांश गुप्ता, मिस्टर आरव आर्यन, मिस्टर आकृष्ट सिंह, मिस्टर शुबान सिंह, मिस आर्या सिन्हा

किंग कंस्टेनटाइन मेडल- मिस्टर अरमान अहमद  

सपोर्ट स्टाफ - मिस्टर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, मिस्टर राजेश जायसवाल

सनबीम सारनाथः

छात्रवृत्ति विजेता - मास्टर रिधान मिश्रा, मिस काव्यांशी, मास्टर अर्चित, मिस वर्तिका सिंह, मास्टर उत्तमेश पाठक, मास्टर आरव सिंह, मास्टर रुद्र प्रताप सिंह-1, मिस कृषा बरनवाल, मिस श्रिया सिंह, मिस एन्जल, मास्टर ईशान सिंह, मिस निष्ठा शर्मा, मिस्टर शिखर कुमार, मिस मैत्री दूबे 

आलराउण्डर वर्ग - मास्टर उत्तमेश पाठक, मास्टर अविघ्न केशरी, मिस निमिषा, मिस सुहानी सिंह

कलर्स - मिस रितिका यादव, मिस नीतिका पाठक, मिस अंशिका सिंह 

सपोर्ट स्टाफ - मिस्टर दिनेश, मिस अन्जू देवी

सनबीम सनसिटीः

छात्रवृत्ति विजेता - मिस शान्वी सिंह, मिस कौशिकी सिंह, मास्टर आद्विक सिंह, मास्टर अर्पित सिंह, मास्टर तन्मय चौरसिया, मास्टर रेयांश सिंह, मिस अद्विका सिंह, मास्टर दिव्यांश सिंह, मास्टर देवांश सिंह, मास्टर दिवित श्रीवास्तव, मिस आन्या, मिस्टर अर्चित तिवारी, मिस्टर रित्विक कुमार चौधरी, मिस वैष्णवी तिवारी, मिस्टर मखारिया

आलराउण्डर वर्ग - मास्टर तन्मय चौरसिया, मिस शिव्या मिश्रा, मिस वंशिका वर्मा, मिस वैष्णवी मिश्रा, मिस प्रत्यक्षा सिंह

कलर्स - मिस्टर सचिन, मिस यशिता, मिस्टर आयुष्मान

किंग कंस्टेनटाइन मेडल- मिस्टर योगेश राज  

सपोर्ट स्टाफ - मिस्टर जय शंकर, मिस्टर इमरान खान

सनबीम वरुणाः

छात्रवृत्ति विजेता - मास्टर करूण प्रताप सिंह, मास्टर अथर्व प्रताप सिंह, मास्टर श्रीहान श्रीवास्तव, मास्टर मृदांश माधव, मास्टर युवान सिंह, मास्टर आयांश श्रीवास्तव, मिस मिशिका विश्वप्रताप, मास्टर श्लोक भारद्वाज, मिस अयाति गुप्ता, मास्टर वत्सल मोदी, मास्टर दिव्यांश सिंह, मिस्टर रुद्रांश प्रताप सिंह, मिस अव्या जैन, मिस्टर अर्नव सिंह, मिस अर्चिशा वर्मा

आलराउण्डर वर्ग - मिस अश्विका कश्यप, मिस आराध्या मिश्रा, मिस भाविका सिंह, मिस्टर दक्षेश प्रताप सिंह, मिस अर्चिशा वर्मा

कलर्स - मिस्टर अथर्व अग्रवाल, मिस वैभवी आनन्द, मिस रिद्धिमा गुप्ता

सुपरलुमिनरी वर्ग - मिस श्रेया केजरीवाल, मास्टर अंकित आर्य, मास्टर मौलिक त्रिपाठी, मास्टर उज्ज्वल कुमार यादव, मास्टर सर्वस्व प्रताप सिंह, मास्टर वत्सल मोदी, मिस मनस्वी, मिस अविश्री गुप्ता, मिस्टर आयुष कुमार, मिस्टर आदित्य कुमार उपाध्याय, मिस्टर आदित्य कुमार मिश्रा, मास्टर प्रांशु रोशन, मास्टर शुभांग कपूर, मिस आयुषी सिंह, मास्टर दिव्यांश सिंह, मिस्टर रुद्रांश प्रताप सिंह, मिस्टर रुद्र प्रताप सिंह 

सपोर्ट स्टाफ - मिस सीता देवी, मिस गीता सिंह

सनबीम इन्टरनेशनल वरुणाः

छात्रवृत्ति विजेता - मास्टर यक्षितकान्त सिंह, मास्टर अर्पित वर्मा, मास्टर नीलेन्द्र सिंह, मिस अनिका वी.एन., मास्टर रेयान्श कृष्ण कपूर, मास्टर अंकुर ए. मिश्रा, मास्टर वागीश कृष्णार्थ, मास्टर गुरुवंश वी.एन.

आलराउण्डर वर्ग - मास्टर गगन वर्मा, मिस शनाया अग्रवाल, मास्टर विराट श्रीवास्तव 

कलर्स - मास्टर यथार्थ सिंह, मिस हर्षाली अवस्थी, मिस अग्रिमा पाण्डेय 

सुपरलुमिनरी वर्ग - मास्टर सूर्यांक सिंह 

सपोर्ट स्टाफ - मिस्टर मुकेश कुमार गोंड, मिस संगीता विश्वकर्मा

सनबीम कॉलेज फॉर वीमेन, भगवानपुरः

कलर्स - मिस सर्वाणी मुखर्जी, मिस प्रियांशी सिंह, मिस आद्या गुप्ता

सपोर्ट स्टाफ - मिस्टर विश्वनाथ, मिस मीना देवी

सनबीम वीमेन्स कालेज, वरुणाः

कलर्स - मिस खुशी सिंह, मिस सुरभि सहाय यादव, मिस वासन्तिका शुक्ला

सपोर्ट स्टाफ - मिस सुषमा देवी गोंड, मिस्टर अनिल कुमार भारती

सनबीम ग्रामीण स्कूल, करसड़ाः

आलराउण्डर वर्ग - मिस रिया, मिस्टर रक्षित कुमार सिंह, मिस सीमा, मिस सिमरन 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सहायक निदेशिका सुश्री प्रतिमा गुप्ता तथा सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भी छात्रों को पुरस्कार वितरित करते हुए उन्हें भविष्य में गहन अध्ययन के साथ अन्य सम्बन्धित क्षेत्रों में रुचि लेने की प्रेरणा दी साथ ही उन्हें अपने जीवन में एक अच्छा इंसान बनने की भी सीख दी ।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1678


सबरंग