MENU

सनबीम एकेडमी ने 10 वीं एवं 12 वीं के मेधावियों हेतु ऑनलाइन सम्मान समारोह



 04/Aug/20

सनबीम एकेडमी ने 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन सम्मान समारोह का आयोजन 2 अगस्त को किया। गूगल मीट पर आयोजित इस सम्मान समारोह में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनबीम एकेडमी के विद्यार्थियों ने 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में चमत्कृत प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। 12 वीं बोर्ड में अर्पण खन्ना ने 98.4% अंक प्राप्त कर विज्ञान वर्ग में वाराणसी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10 वीं बोर्ड में भी शिवांगी तिवारी ने 97.2% अंक प्राप्त कर वाराणसी के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यालय के कुल 80 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया जिसमें 12 वीं के 46 एवं 10 वीं के 34 विद्यार्थी सम्मिलित रहे। 12 वीं के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों में अर्पण खन्ना ( 98.4%), हर्ष भास्कर (98%) एवं स्वधा अग्रवाल (96.4%) रहे जबकि 10 वीं में शिवांगी तिवारी (97.2%), वरुण उपाध्याय (96%) एवं मुस्कान (95.4%) सर्वश्रेष्ठ रहे।

सम्मान समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के सचिव जगदीप मधोक एवं निर्देशिका पूनम मधोक ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के पंडा ने भी श्रेष्ठ विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हम इस प्रकार का ऐतिहसिक प्रदर्शन कई वर्षों से करते आ रहे हैं।हर वर्ष हम नए नए कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे है।

विद्यालय के एचआर हेड रोहन मधोक ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रदर्शन का श्रेय विद्यार्थियों, अध्यापकों के साथ ही साथ सभी अभिभावकों का भी है जिन्होंने हमारा पूर्ण सहयोग किया। सभी विद्यर्थियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र (डिजिटल) प्रदान किए गए जिसमें सभी विद्यार्थी प्रसन्नता से अभिभूत हो गए। आयोजन का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ। यह सभी जानकारी विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. निशांत सिंह ने प्रेषित की।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4908


सबरंग