MENU

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में एमएलसी अशोक धवन का हुआ जोरदार स्वागत



 25/Apr/18

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में 24 अप्रैल मंगलवार को शाम 5:00 बजे मैदागिन टाउनहॉल मैदान से नवनियुक्त विधान परिषद सदस्य अशोक धवन का भव्य जुलूस निकला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में समर्थकों और साड़ी व्यापारियों ने श्री धवन के स्वागत के लिये दर्जनों की संख्या में स्वागत द्वार बनवाया था। वाहन पर सवार एमएलसी अशोक धवन के साथ महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, हर्षपाल कपूर आदि रहे। वाहन को पार्टी के झंडे, फूलों से सजाया गया था। जुलूस टाउन हॉल मैदान से नीचीबाग कार्यालय, चौक, ज्ञानवापी, गोदौलिया ,लक्शा, रथयात्रा सिगरा होते हुए क्षेत्रीय कार्यालय गुलाब बाग पहुंचा। जुलूस में कार्यकर्ता दोपहिया वाहन से चल रहे थे और हाथों में पार्टी का झंडा व हर - हर महादेव के उद्घोष भी करते रहे। श्री धवन का व्यापारियों व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जगह-जगह स्वागत किया। अंत में गुलाबबाग कार्यालय पर पहुंचने पर भाजपा महानगर की तरफ से उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने नवनियुक्त एमएलसी अशोक धवन को माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वाले अन्य पदाधिकारियों में भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, पूर्व विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक रविंद्र जायसवाल, प्रकाश चंद यादव ,सुभाष गुप्ता आदि रहे। संचालन विनोद गुप्ता व धन्यवाद चंद्रशेखर उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर पार्षद राजेश जासवाल, काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, प्रदेश मंत्री संजय राय, मीडिया प्रभारी शोमनाथ विश्वकर्मा, आत्मा विश्वेश्वर, लालजी गुप्ता, काशीनाथ अकेला, आलोक श्रीवास्तव, राकेश शर्मा, आशा गुप्ता, निर्मला सिंह पटेल, आरती सेठ नर्मता चौरसिया, वैभव कपूर, रोहित कपूर, नंद पाण्डेय, अशोक सेठ ,एडवोकेट जयनाथ मिश्रा, उमाशंकर गुप्ता ,सत्य प्रकाश तिवारी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।<!--/data/user/0/com.samsung.android.app.notes/files/share/clipdata_180425_011148_198.sdoc-->


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8060


सबरंग