MENU

आशा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कन्या भ्रूण हत्या के बारे में जागरूक किया गया



 31/Aug/20

विकासखंड चोलापुर के भवानीपुर ग्राम के पंचायत भवन मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत आशा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कन्या भ्रूण हत्या के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें pcpndt act के बारे में जानकारी दी गई और साथ ही विभाग के अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी अंकिता श्रीवास्तव, जिला समन्वयक प्रियंका राय व रेखा श्रीवास्तव बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर मनोरमा द्वारा प्रतिभाग किया गया। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बाल विवाह से संबंधित जानकारी भी दी गई और साथ अपने आसपास बाल विवाह को रोकने के लिए प्रोत्साहित किया और बाल विवाह होने की सूचना विभाग को देने के बारे में बताया गया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5601


सबरंग