यूपी गुएथाई एसोसियेशन जिस उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ एवं यूनाईटेड मुएथाई एसोसियेशन इंडिया की मान्यता प्राप्त है। शिक्षक दिवस के शुभअवसर पर विभिन्न जनपदों के मुएथाई प्रशिक्षको/प्रतिनिधियों को वर्चुअल कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में यूपी मुएथाई एसोसियेशन के चेयरमैन सयैद रफत रिजवी ने विभिन्न जिलों के मुएथाई प्रशिक्षण एवं प्रतिनिधियों जैसे लखनऊ,मुएथाई संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौरसिया, सचिव सूजित सिन्हा उपाध्यक्ष रोहित राज पाल, बनारस मुएथाई संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश यादव, मेरठ मुएथाई संघ के अध्यक्ष उदयवीर सिंह, गोरखपुर मुएथाई संघ के अध्यक्ष दीप मौर्या, सचिव गोपाल कृष्ण, राय बरेली मुएथाई संघ के अध्यक्ष गितेश श्रीवास्तव, सचिव धनन्जय सिंह,शामली मुएथाई संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार, मुज्जफरनगर मुएथाई संघ के अध्यक्ष बब्लू कुमार, यूपीएमटीए के तकनीकी सचिव निशांत सचिव निशांत भोला एवं अंतराष्ट्रीय पदक विजेता शालू वर्मा को प्रमाण पत्र से सम्मानित हुए।
इस अवसर पर रिजवी ने यूपी मुएथाई एसोसियेशन द्वारा प्रदेश में मुएथाई खेल के प्रचार व प्रसार हेतु िकये गये कार्यों की प्रसशा करते हुए समारोह में उपस्थित सभी प्रशिक्षण/पदाधिकारीयों को बधाई दी। यूपी मुएथाई एसोसियशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक दयाचन्द्र भोला व महासचिव अनुज दिक्षित ने भी अपनी शुभकामनाऍ प्रदान किये।