MENU

पूर्व मंत्री अजय राय ने सोशल मीडिया पर काशी के ज्वेलन्तर मुद्दों पर की बात



 21/Sep/20

आज दिनाँक 20 सितम्बर को लगातार 18वे कड़ी में फेसबुक पेज व ट्विटर व शोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जनता व प्रबुद्ध जनो,युवाओ,किसानों,प्रबुद्धजनों से रूबरू हो देश व काशी के ज्वलन्त मुद्दों पर बात काशी,जन की बात पर चर्चा किये पूर्व मंत्री/पूर्व विधायक अजय राय ने लोगो संग चर्चा करते हुए कहे की किसान विरोधी काले विधेयक को पास कराने के लिए आज जो हुआ वो लोकतंत्र की हत्या है। एमएसपी को दरकिनार कर, किसानों को 'बधुवा' बनाने वाले इस काले विधेयक हम कांग्रेसजन पुरजोर विरोध करते है। सड़कों पर लड़ाई आर - पार की होगी। कांग्रेस पार्टी किसानों की लड़ाई लड़ेगी। यह सरकार नौजवान, किसान विरोधी सरकार है। पहले नौजवान अब किसानों पर प्रहार यह कदम निंदनीय है। पहले युवाओं को सालाना 2 करोड़ नौकरी देने का झांसा देकर सत्ता में आने वाली यह निक्कमी सरकार ने लगातार अपनी नीतियों से लघु और मंझोले उद्योगों को बर्बाद किया है और सरकारी उपक्रमों का लगातार निजीकरण किया बिक्री किया।फिर नोटबंदी, जीएसटी और चार घण्टे के नोटिस पर लगाए गए लॉकडाउन जैसी नीतियों ने गरीब व मिडल क्लास को एकदम उजाड़ दिया।युवाओं की एक पूरी पीढ़ी के भविष्य को अन्धकार में धकेल कर बर्बाद कर दिया है। बस जुमले, नफ़रत और दुष्प्रचार के षड़यंत्र और राग दरबारी मीडिया की ध्यान भटकाओ योजना के तहत देश को यह भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। सही चीजो को सरकार जनता से छिपा रही है। काशी की स्तिथि तो अतिदयनिय है काशी समेत पूरे यूपी में यह सरकार स्वास्थ के नाम पर अपराध रोकने में शून्य है। सरकार अपने निक्कमे पन का परिचय दे रही है। हम कांग्रेसजन डरने वालो में नही है जम कर खुल जनता की आवाज उठाएंगे चाहे कितना भी मुकदमा यह सरकार लगा दे जनता की आवाज दबने नही देंगे किसान,नौजवान, शोषित वंचित सबकी आवाज की लड़ाई हम सब मिलकर लड़ेंगे व इस तानाशाह हुकूमत को यह बता देंगे की लोकतंत्र में जनता नेता होता है।तानाशाहो की कोई जगह नही है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है जनविरोधी सरकार है।

आयोजित संवाद में शामिल हुए किसान प्रेमसागर सिंह ने कहा की यह सरकार किसानों को सड़क पर लाकर खड़ा कर दी आज का अध्यादेश किसान विरोधी है।इस कानून से किसानों के हक का हनन हुआ है।यह सरकार चंद उद्योगपतियो की सरकार है। प्रधानमंत्री झूठ की राजनीति करते है।

संवाद में हिस्सा लिए युवा सुयश झा ने कहा की इस समय सरकार से प्रश्न करने पर सरकार लोगो को जेल भेजती है।युवाओ को भ्रमित किया जा रहा है।युवा नौजवान छात्रों को यह सरकार गुमराह कर रही है। युवाओ के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा शिक्षा के क्षेत्र की स्तिथी अतिदयनिय है।

अनुभव बाजपेयी ने कहा की इस समय मध्यमवर्गीय लोग पूरे तरह त्रस्त है। प्रधानमंत्री जी आत्मनिर्भर बनने को कहते है।छोटे लोगो की छोटे व्यपारी की रोजी रोटी जीवन यापन पर बहुत असर पड़ा है। सरकार द्वारा कोई भी राहत सुविधा नही सरकार द्वारा कोई बुनियादी सुविधा नही है सिर्फ झूठ की भरमार है जुमलों की भरमार है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

जनसंवाद में हिस्सा लिए किसान प्रेमसागर सिंह, सुरेश झा, अश्वनी पाण्डेय ने सीधा संवाद करते हुए चर्चा व अन्य जनो ने शोशल मीडिया पर अपनी बातों को साझा कर संवाद में हिस्सा लिए।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7036


सबरंग