Severity: Warning
Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_sessionea3ca50a406bf87f0bf8a7f9eae4514f3f97589e): Failed to open stream: No space left on device
Filename: drivers/Session_files_driver.php
Line Number: 177
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
Severity: Warning
Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)
Filename: Session/Session.php
Line Number: 137
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
आज सकलडीहा विधानसभा के सकलडीहा बाजार कोट में भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा पूर्वी मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। मंडल कार्यसमिति बैठक की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। मंडल कार्यसमिति बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी रहे। कार्यसमिति की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व संचालन मंडल महामंत्री मुसाफिर प्रजापति ने किया ।
मंडल कार्यसमिति बैठक में देश के मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यों पर चर्चा व भारतीय जनता पार्टी संगठन के आगामी 1 महीने तक चलने वाले संगठनात्मक कार्यों की योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई व प्रभावी रूप से जमीन पर उतारने की योजना बनाई गई।
इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने मंडल कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक पार्टी है जो आज कार्यकर्ताओं के दम पर देश के प्रत्येक अनेकों राज्यों में प्रचंड बहुमत की सरकार चल रही है , देश में मोदी सरकार ने 9 वर्ष में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए है, देश में मोदी सरकार ने 9 वर्ष में ऐतिहासिक योजनाओं को चलाकर महिलाएं आज आत्मनिर्भर रही है, देश में जन धन योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, हर घर नल जल योजना से हर वर्ग लाभवंतीत हो रहा है मोदी सरकार में देश आर्थिक रूप से विकसित हुआ है। जनपद चंदौली में केंद्रीय मंत्री भारत सरकार व सांसद चंदौली डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं चाहे वह स्वास्थ्य, शिक्षा,सड़क की बात हो डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने हर क्षेत्र में समुचित विकास किया है मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्व होने पर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने आगमी 1 महीने तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम को चलाकर आम जनमानस को सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को बताने का कार्य किया जायेगा।और आम जनमानस को भाजपा परिवार में सम्मिलित करने का कार्य किया जायेगा। योग दिवस पर विधानसभा के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर योग दिवस का कार्यक्रम व बलिदान दिवस का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर किया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, मंडल प्रभारी सरजू सिंह, मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, विजय गुप्ता, विवेक यादव, भगवानदास राम, रवि सिंह, रामसुंदर चौहान,, रंजय पाण्डेय, पंकज सिंह, अमित सैनी, मुन्नी राजभर, सतीश तिवारी, रतन लाल, राहुल सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।