MENU

थाना चकिया पुलिस टीम ने 15 हजार के इनामिया गोतस्कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



 12/May/25

चंदौली। पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी, वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी के निर्देशन में आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन दिगम्बर कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी चकिया नामेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार द्वारा गठित टीम द्वारा दिनांक 10.05.2025 को समय करीब 18.00 बजे 15000/- रूपये के इनामिया शातिर गोतस्कर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त शाहिद अफरीदी पुत्र अलीम अंसारी निवासी ग्राम चितौड़ी थाना बबुरी जनपद चन्दौली को पटेल तिराहे से 200 दूरी पर स्थित सिकन्दरपुर पोखरे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना चकिया पर मु00सं0 74/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति, उनि अवधेश यादव, हेका दीपचन्द्र गिरी, जलभरत यादव, सुहेल अहमद, रविन्द्र कुमार थाना चकिया जनपद चन्दौली मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8969


सबरंग