गत दिनों मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियो की बहन कहते हुए संबोधित किया गया था, जो न सिर्फ एक महिला का अपमान है, बल्कि भारतीय सेना का भी अपमान है। जिसके विरोध में समाजवादी पार्टी महिला सभा जिला अध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल व महिला कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस निकाला गया। व राष्ट्रपति महोदय के नाम से जिलाधिकारी चन्दौली को ज्ञापन सौंपा गया।
पत्र में लिखा गया कि राष्ट्रपति महोदय आपको ससम्मान अवगत कराना है कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अहम भूमिका अदा की थी। बावजूद इसके उन्हें भाजपा के तिरस्कार व अपमान का सामना कर करना पड़ रहा है। भाजपा के मंत्री विजय शाह का यह कृत्य राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। उनका बयान देश की एकता व अखंडता को चोट पहुंचाने वाला है। अवगत हो कि भाजपा द्वारा देश के बहन-बेटियों के खिलाफ अपमानजनक व अभद्र टिप्पणी करना आम बात हो गई है। मंत्री विजय शाह के बयान के बाद भाजपा की ओर से कोई कार्यवाही न करना भाजपा की मौन सहमति को प्रदर्शित करता है। जिस तरह से कैबिनेट मंत्री द्वारा खुलेआम दिया गया बयान उन बेटियों के लिए अपमानजनक है जो राष्ट्र सेवा में समर्पित हैं।
लिहाजा देशद्रोह जैसे अपराध को अंजाम देने वाले भाजपा के कैबिनेट मंत्री के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए उनकी बर्खास्ती करके उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाए, ताकि आगे से किसी भी दल के किसी भी जनप्रतिनिधि व मंत्री द्वारा महिलाओं से जुड़ी ऐसी अपमानजनक व अभद्र टिप्पणी की घटना पुनरावृत्ति देश में ना होने पाए।
जुलूस व विरोध प्रदर्शन करने वालों में महिला जिला अध्यक्ष गार्गी पटेल, रामरथी, रूपा देवी, उर्मिला, विमला देवी, सारिका, सविता देवी, किरण कलावती, प्रमिला, शशि देवी, सरिता देवी, जानकी यादव, समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।
हरिशंकर तिवारी
जिला संवाददाता चन्दौली