MENU

केंद्र सरकार बाबा साहेब के मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय, आर्थिक सुदृढ़ीकरण व अंत्योदय से कर रही है सबका विकास : सूर्यमुनी तिवारी, भाजपा नेता



 15/Apr/23

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती पर बबुरी क्षेत्र के गौरी में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में संविधान निर्माता की जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित किया व केक काट कर हर्षोल्लास पूर्वक जन्मदिन मनाया। इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक सद्भावना के शिल्पकार थे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बाबा साहेब के मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय, आर्थिक सुदृढ़ीकरण व अंत्योदय से सबका विकास सुनिश्चित कर रही है। आज भारत जो तीव्र गति से आगे बढ़ा है, इसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है। जिन्होंने सारे समाज को एकत्र करके एक साथ आगे बढ़ाने में, संवैधानिक ढांचे में उसकी व्यवस्था की थी। आंबेडकर जी को अगर सच्चे मायने में याद करना हो तो उनके बताए हुए रास्ते पर चलना होगा। ये सब हम लोगों की जिम्मेदारी है और भाजपा उनकी नीतियों पर चलते हुए आगे बढ़ रही है।

इस मौके पर डॉ. फूलचंद राम, बलिराज कुमार, सुशील कुमार, नरेश सते, निरंजन सते, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, राजा कुमार, दिनेश कुमार, राजकुमार कुमार, टिंकू कुमार सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7052


सबरंग