MENU

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुनी मन की बात



 27/Feb/23

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम का 98 संस्करण को भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा के सलेमपुर सेक्टर के बूथ संख्या 341 बनौली चट्टी पर भाजपा कार्यकर्ताओ संग उत्साह से धैर्य पूर्वक सुना गया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया के तहत ई-संजीवनी एप्प, कपड़े के बैग का इस्तमाल करने का संकल्प एवं चंदौली के मदन मोहन लाल सहित अन्य विषयों की चर्चा की।

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि आज पुनः मन की बात कार्यक्रम में हमारे जनपद चंदौली का जिक्र किया गया वह हम सब के लिए गौरव का क्षण है मोदी जी के नेतृत्व में देश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है हम सब मोदी जी के मन की बात का अनुसरण करना चाहिए व देश के विकास में सहयोग करना चाहिए, देश मे ई संजीवनी एप के माध्यम से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे मे आपस में चर्चा किए।

इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, यशवंत सिंह, अखिलेश तिवारी, सुभाष चन्द्र, राजू चौहान, विनय प्रजापति, रोहित मौर्या, धर्मेंद्र कुमार, अभिषेक पाण्डेय, अशोक कुमार, मनोज सिंह, कृष्ण कुमार मौर्या, उदय नाथ सिंह, शिवरत्न विश्वकर्मा, अशोक जायसवाल आर्यन चौहान, मिंटू राही, रामजीत, विजय कुमार सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8647


सबरंग