MENU

जब कड़कती ठंड में मिले कंबल तो गरीबों के चेहरे खिलें



 14/Jan/23

गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा : विधायक सुशील सिंह

चन्दौली, धीना। शनिवार को कपोजिट विद्यालय धीना मे गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों में ठंड से निजात दिलाने के लिए विधायक सुशील सिंह 350 लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सबसे पुनीत धर्म है, ऐसे पुनीत कार्य करने से आत्म संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार लोगों के कल्याण के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कंबल पाकर वृद्ध, असहाय काफी खुश दिखे और वृद्ध महिलाओं का पेंशन, आवास व गांव की कुछ समस्या के लिए विधायक से लोगो ने कहा विधायक ने कहा कि जल्द ही गांव में चौपाल लगाकर समस्या को दूर किया जाएगा इस मौके पर परमानंद सिंह, अनिल सिंह झुन्ना, कामेश्वर राय, मोहन राय मृत्युंजय सिंह दीपू, संजय उपाध्याय, राधेश्याम सिंह व आलोक राय आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6939


सबरंग