MENU

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता आभियान



 20/Sep/22

जनपद चंदौली के भाजपा सकलडीहा पश्चिमी मंडल द्वारा ताराजीवनपुर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में देश भर में मनाए जा रहे हैं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान को प्रेरित किया गया। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे देश भर में भाजपाजनो द्वारा अनेक प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है उसी क्रम में भाजपाजनों द्वारा ताराजीवनपुर व जनपद के अनेकों कस्बों गावों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि सरकार के जनता के द्वार की संकल्पना अब साकार हो रही है देश को एक जुझारू व ईमानदार प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद मोदी मिले हैं देश को विकास की ओर ले जाने में प्रधानमंत्री का अहम योगदान है आज विश्व की निगाहें भारत देश पर टिकी हुई हैं आज भारत तेजी से विकास की नई इबादत लिखने को तैयार है आज हम सभी को भाजपा की नीतियों के चलते विकास की धुरी देखने को मिल रहा है, मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत देश के  करोड़ों परिवार जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभवंतित हुए।

इस मौके पर  जिला पंचायत सदस्य संजय पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा, कुंज बिहारी सिंह, खड़ाऊ तिवारी, अभय नाथ तिवारी, रामबचन सिंह, अमन तिवारी,उमेश सिंह, भानु चौहान एवं इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8315


सबरंग